Axar Patel Captaincy Records And Stats: बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं अक्षर पटेल का प्रदर्शन, यहां देखें स्टार आलराउंडर के आकंड़ें

Axar Patel Captaincy Records And Stats: बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं अक्षर पटेल का प्रदर्शन, यहां देखें स्टार आलराउंडर के आकंड़ें

अक्षर पटेल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. आईपीएल (IPL) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला हैं. इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े बजे से खेला जाएगा. केकेआर ने तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. वहीं आरसीबी (RCB) की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. आईपीएल का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं क्योंकि ये एक ऐसी लीग है जहां दो महीने से भी अधिक समय तक फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को बनाया अपना कप्तान, टीम ने दी नई जिम्मेदारी

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने दिग्गज ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस मुकाबले से अक्षर पटेल टीम का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे. इस साल दिल्ली की कप्तानी के लिए अक्षर पटेल के साथ केएल राहुल भी रेस में थे. लेकिन फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है. इसी बीच चलिए अक्षर पटेल की कप्तानी पर एक नजर डालते है.

बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं अक्षर पटेल का प्रदर्शन

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल पिछले कुछ सालों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. अक्षर पटेल ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन इ टीम की जीत दिलाई है. टी20 में बतौर कप्तान अक्षर पटेल ने अब तक 17 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान अक्षर पटेल को 10 मुकाबलों में जीत मिली है, वहीं 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इन आंकड़ों को देखकर यह साफ़ हैं कि अक्षर पटेल के पास अभी कप्तानी का उतना ज्यादा अनुभव नहीं है.

बतौर कप्तान अक्षर पटेल ने 17 मैचों में 36.40 की औसत, 144.44 की स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं. इस दौरान अक्षर पटेल का सर्वोच्च स्कोर 57 रन रहा है, ये पारी अक्षर पटेल ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली थी. बतौर कप्तान अक्षर पटेल दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

बतौर कप्तान अक्षर पटेल का रिकॉर्ड

मैच: 17

जीत: 10

हार : 7

अक्षर पटेल का हालिया प्रदर्शन

अक्षर पटेल का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में. इस टूर्नामेंट में अक्षर पटेल ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. पूरे चैंपियंस ट्रॉफी में अक्षर पटेल ने पांच मैचों में 27.25 की औसत से 109 रन बनाए और 4.35 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए थे.

22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन

आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. अब क्रिकेट फैंस को रोजाना एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button