#Social
मंदिर पर ग्रेनेड हमला: एक्शन में पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र स्थित मंदिर में देर रात हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हथियार और ग्रेनेड की सप्लाई में शामिल थे. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये तीनों युवक बिहार से उस वक्त गिरफ्तार किए गए जब वे नेपाल भागने की फिराक में थे.




