#Social

हिमाचल के मॉडल पर पर्यटन उभारेगा सिक्किम, कुल्लू भेजे युवा


Kullu. कुल्लू। सिक्किम पर्यटन विभाग हिमाचल के पर्यटन मॉडल पर अपने क्षेत्र में पर्यटन को उभारेगा। हिमाचल से पर्यटन की बारीकियां सिक्किम सीख रहा है। खासकर राफ्टिंग और ट्रैकिंग से किसी तरह सिक्कित का पर्यटन विकसित होगा, इसकी जानकारी हासिल कर रहा है। सिक्किम को पर्यटन की बारीकियां सीखने में हिमाचल मास्टर ट्रेनर का कार्य का रहा है। बता दें कि सिक्किम के पर्यटन विभाग के अधिकारी के साथ 21 युवा हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू में पर्यटन की ट्रेनिंग सीख रहे हैं। रीवर राफ्टिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला कुल्लू के राफ्टिंग केंद्र पीरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह सिक्किम के युवाओं को राफ्टिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। बाकायदा ब्यास की लहरों में सिक्किम के युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को राफ्टिंग केंद्र पीरड़ी गिमनर सिंह के नेतृत्व में सिक्किम पर्यटन विभाग के एक अधिकारी और वहां के 21 युवा बिजली महादेव में एक दिवसीय ट्रैकिंग

पर गए।

पहाड़ों पर किसी तरह से ट्रैकरों को ट्रैकिंग करवाई जाती है, इसके बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी गई। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से युवाओं को अवगत करवाया। सिक्किम के युवाओं ने जहां बिजली महादेव के मंदिर में पहुंचकर बिजली महादेव के दर्शन किए। वहीं, देवसंस्कृति से भी रूबरू हुए। पहाड़ी शैली, पहाड़ी संस्कृति को सीखा। बता दें कि राफ्टिंग केंद्र पीरडी एक बार ऐसा केंद्र है जो सभी राज्यों को राफ्टिंग की बारीकियां सीखाता है और यहां से राफ्टिंग की ट्रैनिंग लेकर कई राज्यों से पर्यटन को विकसित करने के लिए हिमाचल के पर्यटन मॉडल्स को अपनाया है। वहीं, अब सिक्किम को भी हिमाचल का पर्यटन मॉडल्स भा गया है। अब यहां पर आकर पर्यटन की जानकारी ले रहा है, ताकि गृह राज्य में जाकर रीवर राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों के साथ पर्यटकों को आसानी से विकसित किया जा सके। राफ्टिंग केंद्र पीरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह ने कहा कि सिक्किम के 21 युवा यहां पर राफ्टिंग की ट्रैनिंग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि इनके साथ पर्यटन विभाग के एक अधिकारी भी शामिल हैं। इन्हें बिजली महादेव टै्रकिंग की ट्रैनिंग के लिए ले गए थे। उन्होंने कहा कि इन्हें यहां का पर्यटन पसंद है। इस मॉडल्स पर अपने गृह राज्य में युवा कार्य करने की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button