#Social

Haryana : राई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


Haryana हरियाणा: सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्रिंटिंग पैकेजिंग फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग की ऊंची लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही राई, सोनीपत और नरेला से दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई।
दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं, आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम, राई थाना पुलिस और आसपास के फैक्ट्री मालिकों समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।
मौके पर मौजूद परमहंस सोलंकी ने बताया कि राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित मल्टी वियर पैकेजिंग नाम की प्रिंटिंग पैकेजिंग फैक्ट्री नंबर 1329 में अचानक आग लग गई यह इलाके की बहुत बड़ी फैक्ट्री है, जहां प्रिंटिंग और पैकेजिंग से जुड़े उत्पाद बनते हैं। फिलहाल आग पर सिर्फ 25 फीसदी ही काबू पाया जा सका है। राई, सोनीपत और नरेला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी थी, वहां से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने की वजह से मशीनें और प्रिंटिंग से जुड़े सभी उत्पाद जल गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button