RDA ने कौशल्या माता विहार में हो रहे 500 कब्जे हटाए

अधिकांश महिलाएं शामिल थी। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने प्राधिकरण के पूरे अमले को सक्रिय किया और निर्देश दिया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए आज ही सारे कब्जे हटाए जाएं। इस पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ शिम्मी नाहिद के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम जोन-10 और पुलिस प्रशासन के समन्वय से दोपहर 12 जेसीबी की मदद से स्थल पर बनीं झोपड़िया और कब्जे हटाए गए।
अभियंता सुशील शर्मा, उप अभियंता कीर्ति केमरो, राकेश मनहरे, राजस्व अधिकारी ज्योति सिंह, राजस्व विभाग की तहसीलदार ख्याति नेताम, नगर निगम जोन 10 के सहायक अभियंता सुशील अहिरे, महिला व पुरुष पुलिस की उपस्थिति में पूरे क्षेत्र से हो रहे अवैध कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कौशल्या माता विहार योजना के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा न हो इसके लिए सतर्क हो कर कार्य करें।




