#Social
कौशल विकास प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
Lakhisarai। जिले के सूर्यगढा प्रखंड अंतर्गत जनता महाविद्यालय परिसर में कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान DISHAA और NIIT FOUNDATION के बैनर तले चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सूर्यगढा के लोकप्रिय समाजसेवी सह लोजपा नेता रविशंकर सिंह “अशोक सिंह” के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह को विधिवत उद्घाटन किया गया।
45 दिनों के ट्रेनिंग के उपरान्त सैकड़ों अभ्यर्थीयों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया और इन्हें निजी कंपनियों में जॉब भी ऑफर किया गया ।
इस कार्यक्रम में दिशा के डायरेक्टर रामप्यारे कुमार,कृष्ण कुमार,NIIT FOUNDATION के राहुल कुमार,प्रियरंजन कुमार सिंह ,मुखिया सलेमपुर,सौरभ कुमार पूर्व पंचायत समिति सदस्य,रामपुर,प्रो नरेश कुमार,बबलू कुमार सिंह समाजसेवक दरियापुर,पप्पू सिंह समाजसेवी लखीसराय ,RIT के निदेशक मिलन कुमार उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि रविशंकर सिंह “अशोक” ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि अभी आपको सपने देखने एवं अपने सपने पूरा करने की उम्र है । अपने समय का सदुपयोग कीजिए और अपने कैरियर को निखारिए।




