#Social
Up News:तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Up News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ. उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान हिमांशी के रूप में हुई है|
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
तिवारी ने बताया कि बच्ची और उसके माता-पिता मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी पुष्पेंद्र दिल्ली-मेरठ रोड पर गंग नहर के पास डिवाइडर पर अपना दोपहिया वाहन मोड़ रहा था, तभी मोदीनगर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी|पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी हैउन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से हिमांशी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे संजय नगर इलाके के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|




