#Social
सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Nainadevi. नयनादेवी। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना जी की समीपी पंचायत सलोआ के प्राचीन शिव मंदिर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन विधायक रणधीर शर्मा ने किया। इस भवन के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से धन राशि स्वीकृत की थी। पिछले लंबे समय से गांव के लोगों की चल रही मुख्य समस्या सलोआ स्कूल की नर्सरी के पास नाले पर बनने वाली पुली का भी निरीक्षण किया। क्योंकि बरसात के दिनों में इस नाले का बहाव इतना तेज होता है कि इसे पार करना किसी खतरे से खाली नहीं
होता है।
गौर हो कि पुली के निर्माण होने के साथ साथ यहां पर कनफारा, सलोआ के दो सो की संख्या के करीब जनता को लाभ मिलेगा। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने इस पुली का कार्य करने के निर्देश भी दिए। उपस्थित लोगों को आश्वासन भी दिया कि अगर इस कार्य में धन राशि की कमी रहती है तो वह शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंने केंथ घाट से लेकर शिव मंदिर तक की सडक़ की मरम्मत कार्य के लिए दो लाख रुपए की धन राशि अपनी विधायक निधि से प्रदान की। वहां पर लोगों की जन समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर सलोआ पंचायत के प्रधान चरण सिंह लक्की, शिव कुमार, सुमित शर्मा, दिनेश कुमार, विजय कुमार, कमल देव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा का आभार जताया है।




