#Social

निजी स्कूल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी


Shimla. शिमला। शिमला के लोअर विकासनगर में रविवार सुबह करीब तीन बजे के करीब सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि स्कूल में आग लग गई। आग ने स्कूल की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह चपेट में ले लिया जिससे स्कूल का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में स्कूल के दस्तावेज़, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जल गया है। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। स्कूल में आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों ने अग्निश्मन विभाग को घटना की सूचना दी, लेकिन अग्निश्मन विभाग की गाड़ी स्कूल भवन तक नहीं पहुंच सकी, जिससे पाइप नीचे से ऊपर तक खींचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। अग्निश्मन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button