#Social

CG: समोसे वाले पर कड़ाही का खौलता तेल डाला, परिजन सदमें में


Bhilai. भिलाई। भिलाई में ठेला लगाकर अपना परिवार पालने वाले गरीबों के ऊपर दबंगई की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना बैकुंठधाम मंदिर कैंप क्षेत्र में हुई। यहां एक नशेड़ी युवक ने पैसे मांगने पर समोसे वाले के ऊपर कड़ाही का खौलता तेल डाल दिया। वहीं दूसरी घटना में दुर्ग पुलिस के सिपाही ने नशे की हालत में एक ठेले वाले को पैसा मांगने पर बुरी तरह पीटा है। जानकारी के मुताबिक बैकुंठधाम निवासी प्रकाश प्रजापति (20 साल) बैकुंठधाम मंदिर के पास समोसा का ठेला लगाता है। 6 महीने से प्रकाश और उसका बड़ा भाई दीपक प्रजापति यहां समोसा बेचते आ रहे हैं। बीते 22 अप्रैल मंगलवार की देर शाम वहीं का रहने वाला लड़का इमरान खान उर्फ बल्ले समोसा लेने पहुंचा।
इमरान काफी नशे में था। उसने समोसा मांगा तो प्रकाश ने थोड़ा इंतजार करने के लिए बोला। इस पर इमरान भड़क गया और उससे गाली-गलौज करने लगा। प्रकाश ने डर की वजह से दूसरे ग्राहक का समोसा दे दिया। इसके बाद प्रकाश ने इमरान से 20 रुपए मांगे तो वो फिर भड़क गया। बोला तू मुझे जानता नहीं है और गाली देने लगा। इस पर प्रकाश ने कहा अगर नहीं देना को मत दो, लेकिन गाली-गलौज मत करो। इस पर इमरान ने गैस के ऊपर चढ़ी खौलते तेल की कढ़ाही को प्रकाश के ऊपर उड़ेल दिया। प्रकाश को बचाने के लिए उसका भाई दीपक आया तो दीपक के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और प्रकाश का चेहरा और हाथ झुलस गए। इसके बाद दोनों भाइयों को पास स्थित अस्पताल ले जाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्रकाश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां से रात में उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पर प्रकाश ने कहा अगर नहीं देना को मत दो, लेकिन गाली-गलौज मत करो। इस पर इमरान ने गैस के ऊपर चढ़ी खौलते तेल की कढ़ाही को प्रकाश के ऊपर उड़ेल दिया। प्रकाश को बचाने के लिए उसका भाई दीपक आया तो दीपक के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और प्रकाश का चेहरा और

हाथ झुलस गए। इसके बाद दोनों भाइयों को पास स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्रकाश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां से रात में उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में छावनी पुलिस ने इमरान के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों से बयान लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button