#Social

Teacher के असामयिक निधन पर शिक्षकों ने दी शोक संवेदना


Rajapakad/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सिंगहा के प्रधानाध्यापक विद्यार्थी गुप्ता का गुरूवार की सुबह असामयिक निधन हो गया। विद्यार्थी गुप्ता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अंतिम संस्कार पैतृक निवास बलडिहा में किया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर छा गयी। शिक्षकों ने एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शिक्षकों ने गुप्ता को नेक दिल इंसान एवं आदर्श शिक्षक बताया। विद्यार्थी गुप्ता के निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही सुधीर कुमार, पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव, प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव, ब्लाक मंत्री देवेन्द्र ओझा, जूशिसं अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, अजय शर्मा, अजय सिंह, राजू सिंह, कृपाशंकर चौधरी, नारायण प्रसाद, बांके बिहारी लाल, रामनिवास जायसवाल, मिनहाज अहमद सिद्दिकी, कृष्णमुरारी पांडेय, राजेश प्रसाद, रजिमुल्लाह अंसारी, नंदकिशोर प्रसाद, राकेश प्रताप सिंह, ज्ञानचंद तिवारी, विरेन्द्र कुशवाहा, रामरक्षा प्रसाद, हरिकेश पांडेय, नीतेश कुमार गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, सुनील गौड़, मुन्ना यादव, संतोष प्रसाद गौड़, नीरज कुमार, शंभू प्रसाद, कृपाशंकर प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, रामसागर प्रसाद, विनोद यादव, संजीव कुमार सिंह, सहदेव प्रसाद, सुजीत सिंह, आदि शिक्षकों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button