#Social

शहर के अवैध निर्माण तोड़ने और फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की हुई कार्रवाई


Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में आज अवैध निर्माण तोड़ने और सड़कों से फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में टीम प्रहरी द्वारा भाठागांव, भारतमाता चौक, अमलीडीह के कैनाल रोड, खम्हारडीह, डूमरतालाब, रिंग रोड नं. 01 और डूमरतराई थोक बाजार में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं, टिकरापारा स्थित सिद्धार्थ चौक से पुलिस लाइन तक और तेलीबांधा इलाके में निगम अमले ने फ्लैक्स एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अवैध निर्माण और सड़क पर लटकते-फटे हुए फ्लैक्स-पोस्टरों को निकालने की कार्रवाई करें। जिसके परिपालन में आज निगम अमले ने शहर के मुख्य मार्गों में कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button