#Social

BREAKING: युवक के सिर में मारी गोली, मचा हड़कंप


Agra. आगरा। आगरा में जूस पी रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पैदल टहलते हुए गन्ने के जूस की दुकान पर आया। एक गिलास जूस का ऑर्डर दिया। उसने जैसे ही जूस पीना शुरू किया, पीछे से बाइक सवार युवक आए। उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही भीड़ इकट्ठा हुई, बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया- घायल युवक का नाम मिलन है। वो बिचपुरी का रहने वाला है। CCTV में दिख रहा है कि युवक पैदल आया था। देवी राम फूड सर्किल के पास की दुकान पर गन्ने का जूस पीने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक उतरा। मिलन को गोली मार दी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button