10वीं के सारे सब्जेक्ट में हो गया फेल, माता पिता ने केक काट मनाया जश्न, जानें पूरा माजरा

कर्नाटक के बागलकोट में बसवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र अभिषेक चोलाचगुड्डा ने अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 600 में से केवल 200 अंक (लगभग 32%) प्राप्त किए हैं. वह अपनी बोर्ड परीक्षा में सभी छह विषयों में फेल हो गया. उसके दोस्तों ने फेल होने पर उसका मजाक उड़ाया लेकिन, अभिषेक के माता-पिता उसके साथ खड़े रहे. उसे डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय, उन्होंने केक काटा और उसका मनोबल बढ़ाने के लिए एक छोटा सा जश्न मनाया.

जीवन में असफल नहीं हो सकते हो-माता-पिता
बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद बच्चे के माता-पिता ने उससे कहा, “तुम परीक्षा में असफल हो सकते हो, लेकिन जीवन में नहीं. तुम हमेशा फिर से कोशिश कर सकते हो और अगली बार सफल हो सकते हो.”

मेरे परिवार ने मुझे प्रोत्साहित किया-फेल छात्र
अभिषेक अपने माता-पिता के समर्थन से बहुत प्रभावित हुआ, उसने कहा, “भले ही मैं असफल हो गया, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे प्रोत्साहित किया. मैं फिर से परीक्षा दूंगा, उन्हें पास करूंगा और जीवन में सफल बनूंगा.”


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button