#Social

सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम की पोस्ट से हलचल, चर्चाओं का दौर शुरू


ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री द्वारा सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट से प्रदेश की राजनीति गरमा गई हैं। पोस्ट पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे है। इस पोस्ट से प्रदेश सरकार व कांग्रेस संगठन के बीच सब कुछ ठीक न होने के संदेश मिल रहे हैं, वहीं इसे लोग कई नजरिए से भी देख रहे है। कांग्रेस का एक धड़ा इसे डिप्टी सीएम व सरकार के बीच संबंध खराब करने को लेकर विपक्ष पर झूठ फैलाने की बात कर रहा है। कुछ भी हो डिप्टी सीएम की सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया एक पोस्टर शेयर की है। जिसमें लिखा है ‘साजिशों का दौर..झूठ के पांव नहीं होते’। उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कोई डिप्टी सीएम व सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की बात कह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button