#Social

CG: मामूली बात पर दोस्त की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार


Rajnandgaon. राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में मामूली विवाद पर एक दोस्त की हत्या कर दी गई। कंडरापारा में 4 मई की रात संजय उईके और सतीश कुरसुंघे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश ने संजय की गर्दन पर डंडे से वार कर दिया। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद सतीश फरार हो गया। वह दो दिन जंगल में छिपा रहा। फिर अरोरा मिल के पास अटल आवास कॉलोनी में जा छिपा। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने उसे वहीं से पकड़ लिया। 4 मई की रात संजय उईके अपने दोस्तों मिथुन यादव और राहुल वरकड़े के साथ बाजार से लौट रहा था।
तभी उनके बीच मारपीट हुई। रास्ते में वे गुटखा खाने के लिए रुके। इसी दौरान उनकी मुलाकात सतीश कुरसुंघे से हुई। सतीश ने संजय से सुबह बांस लेने नहीं आने का जिक्र किया। शुरुआत में हंसी-मजाक में हुई बात झगड़े में बदल गई। सतीश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। राहुल और संजय ने उसे रोका और आगे बढ़ गए। रात करीब 9 बजे सतीश बांस का डंडा लेकर लौटा। उसने पीछे से संजय की गर्दन पर वार कर दिया। संजय वहीं गिर पड़ा। संजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बचाव में आए मिथुन के पैर पर भी सतीश ने डंडे से वार किया। पूछताछ में सतीश ने अपना जुर्म कबूल किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा अटल आवास इलाके से बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button