CG BREAKING: पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 59/2025 धारा 194 बीएनएस के तहत जांच शुरू की। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और परिजनों के बयान लिए, तो मौत की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। मर्ग जांच में सामने आया कि घटना के दिन पति-पत्नी के बीच मृतका के पति फुलेश्वर के चरित्र को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ललिता ने फुलेश्वर से पूछताछ करते हुए उसकी बनियान पकड़कर खींची थी।
निर्देशन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य छिपाने और हत्या करने के आधार पर अप.क्र . 139/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। आज दोपहर फुलेश्वर भगत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। लैलूंगा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना क्षेत्र में की जा रही है।




