#Social

जगह खाली करने के थमाए नोटिस


Sujanpur. सुजानपुर। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर में व्यवस्था स्थापित को लेकर रेहड़ी-फड़ी धारक व दुकानदारों को शिफ्ट करने के नोटिस थमा दिए हैं। इन दुकानदारों को पांच दिन के भीतर नाली व बस स्टैंड से हटना होगा। नगर परिषद सुजानपुर द्वारा चयनित स्थान पर शिफ्ट करने के साथ चेतावनी दी गई है कि पांच दिन के भीतर नोटिस पर अमल नहीं हुआ, तो प्रशासन सामान जब्त कर लेगा। नगर परिषद प्रशासन ने लोगों की आजीविका को लेकर पक्की दुकानों का निर्माण कर किराए पर आवंटित कर रखा है, जहां नगर परिषद को उनसे मिलने वाला किराया एक आय का स्रोत बना हुआ है। रेहड़ी-फड़ी से मिलने वाली तहबाजारी के रूप में शुल्क भी नगर परिषद के लिए आय का

हिस्सा है।

वर्तमान में नगर परिषद में तीन दर्जन से अधिक रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं, लेकिन नाली के ऊपर सज रही फड़ी को हटाकर नगर परिषद ने सिविल अस्पताल के पास जगह चयनित की है, जिसको लेकर बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। उपमंडल अधिकारी नागरिक द्वारा आदेश जारी हुए हैं। मंगलवार को नगर परिषद सुजानपुर ने रेहडी व फड़ी धारकों को नोटिस थमा दिए हैं। नगर परिषद के कागजों में जहां मोबाइल रेहड़ी यानि कि चलती-फिरती रेहड़ी व फड़ी का मतलब रोजाना फड़ी लगाकर समान बेचना है, तहबाजारी देने वाले धारकों ने हजारों रुपए खर्च कर बड़े-बड़े टीन के खोखे स्थापित कर दिए। उस समय नगर परिषद कहां सोई थी, खासी चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button