नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत नेलांगुर के ग्रामीणों को शत प्रतिशत लाभान्वित करें: कलेक्टर

खेल मैदान भी शीघ्र बनाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनचौपाल में नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने ग्राम वासियों का चौपाल में सभी सदस्यों की जानकारी लेकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक, महतारी वंदन, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी लेकर जिन हितग्राहियों का नहीं बना है उनका एक सप्ताह के भीतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम नेलांगुर में सड़क, पुल पुलिया, नलजल योजना, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाकर सभी परिवारों को चावल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम नेलांगुर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान बनाने का आश्वासन दिया। जन चौपाल में स्वास्थ्य, उद्यानिकी, समाज कल्याण, श्रम, खाद्य, कृषि, मत्स्य पालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर स्टॉल लगाई गई थी, जिसका कलेक्टर ने अवलोकन करते हुए नेलांगुर के महिलाओं को संस्थागत प्रसव करवाने के लिए प्रेरित किया। जन चौपाल में बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र एवं वृद्धजनों को छड़ी प्रदान किया गया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेलांगुर पुलिस कैम्प में पौधा रोपण कर छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र सीमा का भी अवलोकन किया। जन चौपाल में तहसीलदार चिराग रामटेके, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सनातन मेरसा, सहायक मत्स्य अधिकारी विवेक ठाकुर, सामाज कल्याण विभाग महेंद्र उसेंडी, स्वास्थ्य विभाग प्रदीप देवांगन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।




