युवाओं को मिला सुशासन और ग्रामीण विकास से जुड़ने का अवसर

कलेक्टर ने छात्रों को सफलता के सुझाव देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे। बता दें कि इस दो सप्ताह के इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुल 18 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 14 छात्राएं और 4 छात्र शामिल थे। यह इंटर्नशिप छात्रों को जिला प्रशासन के साथ निकटता से कार्य करने, स्थानीय शासन प्रणाली को समझने और ज़मीनी स्तर पर विकास कार्यों में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान छात्रों ने सकालो, मेन्ड्राखुर्द, कंठी, अजिरमा और चठिरमा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रभाव का अध्ययन किया।
अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने सबसे बड़ा और स्पष्ट बदलाव किया है, जिससे कई परिवारों को पक्का घर मिला और उनके जीवन में गरिमा आई। वहीं, ’लखपति दीदी’ की भूमिका और नेतृत्व ने यह दिखाया कि कैसे महिला सशक्तिकरण से न केवल व्यक्तिगत बल्कि गांव के समग्र विकास में तेजी आई है। कार्यक्रम का समापन एक प्रस्तुति और प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी अनुभव और सीख साझा की। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को जमीनी स्तर पर शासन की कार्य प्रणाली को समझने का अवसर मिला है, साथ ही उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिली है। इस तरह के कार्यक्रम जिला प्रशासन और गैर-सरकारी संगठन की साझेदारी से युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य की संभावनाओं को साकार करने का माध्यम बन रहा हैं।




