#Social

मोबाइल टॉवर से आरआरयू चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी का माल और अवैध चाकू बरामद


नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल टॉवर से आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट) चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस की ओर से लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
आरोपी को सेक्टर-62 गोल चक्कर की ओर जाने वाले अंडरपास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी किया गया 1 आरआरयू और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान, निवासी पूजा कॉलोनी, मंगल बाजार, लोनी थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने दो दिन पहले सेक्टर-63ए स्थित एफएनजी गोलचक्कर के पास ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल टावर से आरआरयू की चोरी की थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-63 में मामला दर्ज किया जा चुका है। उस्मान के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया 1 आरआरयू और 1 अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है या नहीं।
गौरतलब है कि आरआरयू यूनिट मोबाइल उपकरण में सबसे महत्वपूर्ण उपकरण होता है। यह मोबाइल टावरों पर लगाया जाता है ताकि सिग्नल में दिक्कत ना हो और नेटवर्क पूरी तरीके से बना रहे। इसके चोरी हो जाने के बाद उस एरिया में मोबाइल कंपनी के नेटवर्क संबंधी दिक्कतें लगातार बढ़ जाती हैं। लाखों रुपए में आने वाली इस मोबाइल यूनिट को यह लोग चोरी कर ब्लैक मार्केट में फिर से बेच देते हैं। इसके बाद इसे वापस विदेशी कंपनियों को बेच दिया जाता है। जिसे एक बार फिर इन मोबाइल कंपनियों को इन्हें खरीदना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button