दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल इतनी मापी गई तीव्रता

Earthquake in Delhi: नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई, जिसके कारण अधिकांश लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व दिल्ली में जमीन की सतह से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल, इस घटना से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Earthquake in Delhi: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:27 बजे आया। उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिसके चलते झटके महसूस नहीं हुए। कम तीव्रता और गहराई में होने के कारण यह भूकंप सामान्य रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जहां हल्के भूकंप आना असामान्य नहीं है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button