CG: डीजल का टैंकर पलटा, बाल्टी-ड्रम में तेल भरकर ले गए लोग

Ambikapur. अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दरहोरा के पास रविवार को डीजल लोड टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर से डीजल लीक होकर सड़क और खेत में फैलने लगा। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाल्टी और ड्रम समेत कई सामान लेकर डीजल इकट्ठा कर लूटने लगे। हालांकि, पुलिस ने खतरे को देखते हुए लोगों को मौके से हटा दिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार को यूपी से डीजल लेकर टैंकर क्रमांक आरजे 04, जीडी 0311 अंबिकापुर की ओर आ रहा था। तभी टैंकर दरहोरा के पास बेकाबू होकर मोड़ पर पलट गया। टैंकर की रफ्तार ज्यादा थी और मोड़ पर टैंकर का ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे में हजारों लीटर डीजल बह गया।

टैंकर के पलटने से टैंकर से डीजल लीक होकर सड़क और खेतों में बहने लगा।​​​​​​​ सूचना पर दरहोरा और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में डीजल लूटने के लिए जुट गए। लोग ड्रम, बाल्टी और मग्गे के साथ डीजल जमा कर भरने लगे। इसकी सूचना मिलने पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीजल में आग लगने की आशंका पर लोगों को दूर हटाया। लोग बड़ी मात्रा में डीजल जमा कर ले गए। चूंकि खेत सूखे थे, इसलिए इस डीजल में पानी की मिलावट नहीं हो सकी और डीजल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा सकता है। टैंकर में लोड हजारों लीटर डीजल बह जाने से लाखों रुपए का नुकसान अनुमानित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button