पीएम मोदी की अपील, विकसित भारत 2047 के लिए केंद्र-राज्य ‘टीम इंडिया’ की तरह करें काम

Niti Aayog Meeting : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और राज्यों से ‘टीम इंडिया’ की तरह एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि यह लक्ष्य समय से पहले हासिल किया जा सके।

विकसित भारत का साझा लक्ष्य-

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का फोकस अब 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने पर है। उन्होंने जोर देकर कहा, “यदि केंद्र, राज्य, नगर पालिकाएं और गांव एकसाथ विकास के लिए कदम उठाएं, तो हम इस लक्ष्य को 2047 से पहले भी प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने सभी राज्यों से समान गति से विकास की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

नीतियों का लाभ जन-जन तक-

प्रधानमंत्री ने नीतियों को इस तरह प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि उनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “जब नीतियां आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाती हैं, तो यह एक जन आंदोलन बन जाता है।” उन्होंने नीति निर्माताओं को ऐसी नीतियां बनाने की सलाह दी जो जनता के लिए प्रत्यक्ष लाभकारी हों।

महिलाओं की भागीदारी पर जोर-

मोदी ने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऐसी नीतियों और कानूनों की वकालत की जो महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल प्रदान करें। इससे न केवल सामाजिक समावेश बढ़ेगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

पर्यटन को विकास का इंजन बताया-

पीएम ने पर्यटन क्षेत्र को संभावनाओं से भरा बताया और प्रत्येक राज्य से कम से कम एक पर्यटन स्थल को वैश्विक स्तर पर विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। साथ ही, उन्होंने भविष्य के लिए तैयार शहरों में योजनाबद्ध विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।

‘टीम इंडिया’ की भावना-

प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा, “जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत स्वतः विकसित बन जाएगा।” उन्होंने विकास के लिए ‘टीम इंडिया’ की भावना से काम करने की अपील की।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button