Tesla Robotaxi Service: एलन मस्क का बड़ा ऐलान! बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ेगी टेस्ला की सेल्फ ड्राइविंग रोबोटैक्सी, 22 जून को होगी लॉन्च

Tesla Robotaxi Service: एलन मस्क का बड़ा ऐलान! बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ेगी टेस्ला की सेल्फ ड्राइविंग रोबोटैक्सी, 22 जून को होगी लॉन्च

Photo- @ShedoPumping/X

Tesla Robotaxi Service: टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा ऐलान किया है. कहा है कि कंपनी 22 जून से अपनी सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी सेवा आम जनता के लिए शुरू करने जा रही है. यह सेवा सबसे पहले टेक्सास के ऑस्टिन शहर में शुरू होगी. मस्क ने यह जानकारी X (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए साझा की. मस्क ने कहा, “हम सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हैं, इसलिए तारीख आगे-पीछे हो सकती है.” हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि शुरुआती चरण में करीब 10-20 Model Y SUV गाड़ियां सीमित क्षेत्र में चलेंगी और इन पर मानव निगरानी भी रखी जाएगी.

एलन मस्क पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अब सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की योजना से हटकर पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रहे हैं.

ये भी पढें: ‘रिश्ता खत्म, डेमोक्रेट्स का समर्थन कियो तो गंभीर होंगे परिणाम’, एलन मस्क पर बुरी तरह भड़के डोनाल्ड ट्रंप

22 जून से टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी सेवा शुरू

28 जून से शुरू होगी बिक्री!

टेस्ला की मौजूदा वैल्यूएशन भी इसी विजन पर टिकी हुई है. लेकिन स्वायत्त वाहनों को व्यावसायिक स्तर पर लाना आसान नहीं रहा है. इसमें सुरक्षा, नियम-कानून और भारी निवेश जैसी कई चुनौतियां हैं. मस्क ने यह भी बताया कि 28 जून से टेस्ला की गाड़ियां फैक्ट्री लाइन से निकलने के बाद खुद-ब-खुद ग्राहक के घर तक पहुंचेंगी. यह कदम भी FSD यानी फुल सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ़्टवेयर की मदद से संभव होगा.

‘Robotaxi’ का ट्रायल कर रही है टेस्ला

हाल ही में मस्क ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक Model Y गाड़ी बिना ड्राइवर के ऑस्टिन के एक चौराहे पर मोड़ ले रही थी और उस पर ‘Robotaxi’ लिखा हुआ था। इसके पीछे भी एक और Model Y चल रही थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी फिलहाल सीमित ट्रायल कर रही है.

कैलिफोर्निया में भी शुरू होगी सेवा

एलन मस्क ने ये भी कहा कि ऑस्टिन >> LA for robotaxi launch lol, यानी ऑस्टिन लॉस एंजेलिस से बेहतर है इस लॉन्च के लिए. यह बयान इसलिए दिलचस्प है क्योंकि कैलिफोर्निया के नियम सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियों को लेकर बेहद सख्त हैं, और टेस्ला वहां बाद में अपनी सेवा शुरू करेगी.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम

इस पूरी योजना के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि सेवा कैसे काम करेगी, कितनी दूरी तक चलेगी, किराया क्या होगा या इसे आम लोग कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे. लेकिन इतना जरूर साफ है कि यह टेस्ला और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button