#Social

HP: लोकनृत्य प्रतियोगिता ने खींची भीड़


Kullu. कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लोकनृत्य प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 18 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलाकेंद्र के मंच पर महिलाओं ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। तीन दिन में आयोजित प्रतियोगिता में 60 से अधिक महिला और युवक मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दी। गुरुवार को लगभग 19 महिला मंडल और युवक मंडलों ने भाग लिया।
बाहर से आए दर्शकों को कुल्लवी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिला। तीसरे दिन पांचवीर महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल दियारधार, घटोत्कच्छ महिला मंडल, वीर बोदली महिला मंडल ठेला, देवता दयंत महिला मंडल, माता मंडासना महिला मंडल दियार, भगवती महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल, महिला मंडल, हिमदर्शन महिला मंडल, प्रभाकर युवक मंडल घलियाना, माता सरस्वती लोरन महिला मंडल, सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, देवता नारायण महिला मंडल मौहल, महिला मंडल शलौट,महिला मंडल माहुनी पदर, ऋषि युवक मंडल देवदार शियाह ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति कलाकेंद्र में दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button