#Social

Up News: पुराने खंडहरों में जेसीबी से खुदाई के दौरान मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के


Up News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र के एक गाँव में एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान ब्रिटिशकालीन सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों पर किंग एडवर्ड सप्तम की तस्वीर और वर्ष 1907 अंकित है, जिससे स्पष्ट होता है कि ये सिक्के ब्रिटिशकालीन हैं। दो दिन बाद जिला प्रशासन को सिक्के मिलने की सूचना मिली। जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारी भोगांव से इस घटना की रिपोर्ट माँगी है।
बता दें कि सहारा गाँव निवासी हरिश्चंद्र अपने खंडहर मकान की जेसीबी से खुदाई करवा रहे थे। शनिवार रात दो-तीन ट्रॉली मिट्टी खोदने के बाद अचानक मिट्टी से 50 से ज़्यादा सिक्के निकल आए। शुरुआत में जेसीबी चालक आलोक और ट्रैक्टर चालक रमाकांत ने इन सिक्कों को आपस में बाँट लिया था। आस-पास के इलाकों से ग्रामीण इस जगह को देखने आने लगे हैं। कई लोगों ने और सिक्के मिलने और उन्हें छुपाने की भी बात कही है।
गौरतलब है कि जहाँ ये सिक्के मिले हैं, वहाँ पहले राजा का परिवार रहता था और ब्रिटिश काल तक यहाँ काफी चहल-पहल रहती थी। यह इलाका ऐतिहासिक रूप से काफी प्रसिद्ध रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सहारा गाँव के कई लोग महाराजा तेज सिंह के किले में काम करते थे और उनकी सेना के घुड़सवार और एजेंट भी इसी इलाके के गाँवों में रहते थे। मैनपुरी के ज़िला मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सहारा गाँव में सिक्के मिलने की सूचना मिली है और उन्होंने एसडीएम भोगांव को इसकी जाँच करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button