#Social
पोस्टर मेकिंग में प्रिया-अनामिका, सोनिका विजेता

Hospice. धर्मशाला। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डीआरडीए हॉल धर्मशाला में मेरा युवा भारत केंद्र कांगड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही युवा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी युवाओं को दी गई। इस एक दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने युवाओं को स्वरोजगार, ग्रामीण रोजगार, व कौशल विकास संबंधित जानकारी दी गई। एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यतिथि निदेशक पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के मदन लाल एवं कमल प्रकाश वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गुलशन गुरदास वर्मा संस्थापक एवं डायरेक्टर ईविंग्ज कोचिंग संस्थान धर्मशाला भी सम्मान्नित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उक्त कार्यशाला में आजाद जसवाल सब-कांस्टेबल कांगड़ा पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को साइबर क्राइम के विरुध जागरूकता हेतु जानकारी दी गई एवं आंचल शर्मा जिला समन्वयक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा युवाओं को कौशल विकास की महत्तवता के बारे में
बताया गया।
उक्त कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कि चित्रकला प्रतियोगिता (विषय – कारगिल विजय दिवस) एवं नारा लेखन (विषय – एक पेड़ माँ के नाम) के विजेताओं को मुख्यतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यशाला में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम ईविंग्ज कोचिंग संस्थान की विद्यार्थी प्रिया राणा, द्वितीय अनामिका व हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईविंग्ज एकेडमी धर्मशाला की विद्यार्थी सोनिका, द्वितीय मोनिका कपूर व सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में मेरा युवा भारत केंद्र काँगड़ा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय भारत सरकार, के उप-निदेशक धु्रव डोगरा ने युवाओं को माई भारत पोर्टल एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलाय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आवाह्न किया।




