#Social

विधायक भावना बोहरा ने कमरछठ पूजा में मांगी माताओं की सुख-समृद्धि की दुआ


Charbhatha. चारभाठा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज बाजार चारभाठा में आयोजित संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के पावन व्रत कमरछठ पूजा में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समस्त माता-बहनों के खुशहाल जीवन और उनकी संतान के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि व सौभाग्य की हार्दिक कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं और महिलाओं के साथ विधायक बोहरा ने परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि कमरछठ का पर्व मातृत्व और संतान के प्रति अटूट स्नेह का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button