गाड़ी रिफाइनेंस के विवाद पर खूनी हमला, पीड़ित गंभीर रूप से घायल

अतुल मोबाइल जोन” नाम से मोबाइल शॉप है। 13 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे वह बोरियाकला खनती तालाब में मछली पकड़ते गांववालों को देखने गया था। वहां पर नरेंद्र साहू और टारजन खंडेलवाल भी मौजूद थे। सभी लोग शनिदेव मंदिर के पास खड़े होकर गाड़ी रिफाइनेंस के बारे में बातचीत कर रहे थे। पीड़ित के अनुसार, उसने चर्चा के दौरान कहा कि गाड़ी की जितनी कीमत होती है, उतने की ही गाड़ी रिफाइनेंस होती है। इस पर नरेंद्र साहू भड़क गया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा। पीड़ित ने विरोध किया, लेकिन वह गाली-गलौज करता रहा।
टारजन खंडेलवाल, चंदन ओझा और अन्य लोगों ने देखा। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और सीधे मुजगहन थाने पहुंचा। थाने में पुलिस ने पहले उसे मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दी गई। इसके बाद पीड़ित अपनी बहन प्रेरणा वर्मा के साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। मुजगहन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र साहू, उमेश साहू और चित्तू साहू के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।




