#Social

79वें स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने किया ध्वजारोहण


Raipur. रायपुर। रायपुर बाल समाज (श्री चंद्रशेखर आज़ाद स्मृति आज़ाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब), जोरापारा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर जन गण मन गाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। चंद्रशेखर आज़ाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार प्रणीत जैन ने बताया कि 1927 में स्थापित यह संस्था 2027 में अपने 100 वर्ष पूरे करेगी और शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाएगी। विशेष बात यह है कि गणेश उत्सव, ध्वजारोहण और पारंपरिक होलिका दहन जैसे आयोजन आज भी उसी स्थान पर होते हैं, जहां से इनकी शुरुआत 100 वर्ष पूर्व हुई थी।
समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कोल्हारकर और युवा सदस्य हितेश यादव (टीपू) ने बताया कि 1979 में संस्था का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम के नायक चंद्रशेखर आज़ाद के नाम पर रखा गया। शताब्दी महोत्सव के तहत संस्थापक सदस्यों के परिवारों और वरिष्ठजनों का सम्मान, आनंद मेला, 100 वर्षों की चलचित्र प्रदर्शनी और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेंद्र कोल्हारकर, हरि राम साहू, श्रीमती गायत्री टावरे, श्रीमती कुसुम यादव, श्रीमती माही यादव, ऋषिका टावरे, प्रणीत जैन, हितेश यादव, राहुल पांडे, अनिकेत नारा और विभाष तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button