विसर्जन झांकियां आज, “पटाखों पर

रायपुर। CG NEWS: रायपुर में गणेश विसर्जन की झांकियां सोमवार रात पारंपरिक मार्ग से निकाली जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर को छह सेक्टरों में बांट दिया गया है, जहां लगभग 1800 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से विशेष निगरानी की जाएगी। इस दौरान झांकी जुलूस में पटाखों का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

झांकियों का रूट और यातायात व्यवस्था

झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से होते हुए लाखेनगर होकर महादेव घाट तक पहुंचेंगी। श्रद्धालुओं को पैदल ही झांकी मार्ग पर जाने की अनुमति होगी। उनके लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। विसर्जन के बाद झांकी में शामिल वाहन अमलेश्वर और भाठागांव होकर लौटेंगे।

– Advertisement –

Ad image

9 सितंबर को अमलेश्वर की ओर खारून नदी पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में अमलेश्वर से आने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। वहीं जीई रोड की ओर जाने वाले वाहनों को टाटीबंध तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।

शाम 7 बजे के बाद मार्ग बंद

सोमवार शाम 7 बजे के बाद झांकी मार्ग पर आने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया जाएगा। झांकियां राठौर चौक से गुरुनानक चौक होते हुए एमजी रोड से शारदा चौक पहुंचेंगी। यहां टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिसके बाद ही झांकियों को आगे बढ़ने दिया जाएगा। तात्यापारा चौक से आने वाली झांकियों को भी व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराया जाएगा।

पुलिस की तैनाती और सख्त निर्देश

एसएसपी डॉ. उमेद लाल सिंह ने बताया कि सभी छह सेक्टरों में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। उनके अधीन टीआई और एसआई सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। भीड़ में सादी वर्दी में पुलिस की टीमें भी मौजूद रहेंगी, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

प्रतिबंधित सामान रखने वालों या नशे की हालत में पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस का साफ कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button