आज से वीआईपी रोड वन-वे, लौटने समय करना

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों को रोकने के लिए वीआईपी चौक से एयरपोर्ट तक की करीब 9 किलोमीटर लंबी सेंट्रल रोड को आज से वन-वे कर दिया गया है। अब इस मार्ग से केवल एयरपोर्ट और नवा रायपुर की दिशा में ही वाहन जा सकेंगे, जबकि शहर की ओर लौटने की अनुमति नहीं होगी।

शहर की ओर आने के लिए अब लोगों को सर्विस रोड का उपयोग करना होगा। यह नया ट्रैफिक नियम आज सुबह 8 बजे से लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शुरुआती दिनों में लोगों को इस नई व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जाएगा और समझाइश दी जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

यह निर्णय लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए लिया गया है। नियमों का उल्लंघन कर यदि कोई वाहन चालक मुख्य सड़क से शहर की ओर आता है, तो उस पर ₹2,000 से ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। रायपुर ट्रेफिक पुलिस नियम तोड़ने पर जुर्माने की कार्रवाई करेगी। पहली बार नियम तोड़ने 2000 रुपए जुर्माना लगेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 5000 रुपए का चालान कटेगा।

जबकि तीसरी बार गलती करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सख्ती का मकसद ट्रैफिक को ठीक करना है और सड़क हादसों को रोकना है।

– Advertisement –

Ad image

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वीआईपी रोड पर एयरपोर्ट और नवा रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। एयरपोर्ट से आते समय रॉन्ग साइड चलने के कारण अक्सर जाम और हादसों की स्थिति बन जाती थी। अब वन-वे व्यवस्था लागू होने से इन समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण मिलेगा।

पुलिस ने अपील की है कि लोग नए नियम का पालन करें और शहर लौटते समय सर्विस रोड का उपयोग करें। इसके साथ ही लोगों को अवेयर करने के लिए सड़क के किनारे साइन बोर्ड और अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button