जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, पांच जुआरी गिरफ्तार

Raipur. रायपुर। धरसींवा थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तरपोंगी स्थित बजरंग बली चबूतरा में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान मौके से पांच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जे से नकद ₹3,550 और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में थाना धरसींवा की टीम रात्रि गश्त और जुआ रेड के लिए निकली थी। टीम में आरक्षक क्रमांक 1568, 1618, 2162, 1189 और 1307 सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरपोंगी में कुछ लोग खुलेआम रूपए पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

रास्ते में पुलिस ने दो गवाह दाउलाल शर्मा और सुरज लहरी को साथ लेकर उन्हें कार्रवाई के संबंध में धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस तामिल किया और मौके की ओर रवाना हुई। बजरंग बली चबूतरा पहुंचने पर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर रेड मारा। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग निकले, लेकिन पांच को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है

नेतिश निषाद पिता मिलाप निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुंगेरा वार्ड क्रमांक 02, धरसींवा।

होरीलाल निषाद पिता संतोष निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम तरपोंगी भाठापारा।

सूरज वर्मा पिता शत्रुघ्न वर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी तरपोंगी वार्ड क्रमांक 02।

जगदीश वर्मा पिता श्यामाचरण वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम तरपोंगी भाठापारा।

तिहारू निषाद पिता लक्ष्मण निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी तरपोंगी वार्ड क्रमांक 14।

पुलिस ने तलाशी के दौरान सभी जुआरियों के पास से नगद रकम बरामद की

नेतिश निषाद से ₹500

होरीलाल निषाद से ₹1,300

सूरज वर्मा से ₹600

जगदीश वर्मा से ₹600

तिहारू निषाद से ₹550

कुल ₹3,550 नगद और 52 पत्ती ताश मौके से जब्त की गई। कार्रवाई पूरी तरह गवाहों की उपस्थिति में की गई। पुलिस ने बताया कि धरसींवा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी के निर्देशन में अंजाम दिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। धरसींवा पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर जुआ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button