हैदराबाद की महिला डाक्टर के साथ क्या कि उबल पड़ा पूरा देश

सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर आज एक ही नाम चर्चा में है डॉ प्रियंका रेड्डी। आपको बता दें कि प्रियंका रेड्डी हैदराबाद की रहने वाली एक महिला डॉक्टर थीं। प्रियंका रेड्डी कोल्लुरु में स्थित पशु चिकित्सालय में काम करती थीं।

डॉ प्रियंका का गुरुवार सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस को शक है कि प्रियंका रेड्डी की रेप के बाद हत्या की गई है। मामले में डॉ रेड्डी की जली हुई लाश अर्धनग्न अवस्था में पाई गई थी।

घटना के सामने आने के बाद न सिर्फ तेलंगाना और हैदराबाद बल्कि देशभर से लोग सोशल मीडिया में प्रियंका को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर लगातार हैशटैग #RIPPriyankaReddy और #JusticeForPriyankaReddy टॉप ट्रेंड में है।
साथ ही प्रियंका रेड्डी की बहन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी बहन के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

प्रियंका रेड्डी के बहन के वीडियो को बहुत लोगों ने शेयर किया है। साइबराबाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि जब हॉस्पिटल से प्रियंका रेड्डी बुधवार रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं तथी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। जिसके बाद डॉ रेड्डी नर अपनी बहन को फोन किया। बहन ने फोन पर प्रियंका को बताया कि टोल प्लाजा के पास वह स्कूटी वहीं छोड़ टैक्सी से घर आ जाएगी

बताया जा रहा है कि वह टैक्सी लेती उससे पहले दो आदमियों ने उसे स्कूटी रिपेयरिंग के लिए मदद को पूछा। प्रियंका ने बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की है और उन्होंने थोड़ी देर से कॉल बैक करने की बात कर कॉल कट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक वह मदद लेने के लिए तैयार हो गई और अपना स्कूटी देकर वहीं खड़ी टोल प्लाजा पर उन लोगों का इंतजार करने लगी। उसके बाद वहां बस के पीछे छिपे लोगों ने टोंडुपल्ली टोल प्लाजा से तकरीबन 50 मीटर दूर महिला को झाड़ी में खींच कर ले गए।

पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी बन रहे पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की नाकाम कोशिश की। गुरुवार सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास प्रियंका का शव जला हुआ ही बरामद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button