महिला पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG News : जिले के डोंगाकोहरौद में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिशा मैदान के लिए गई कमला बाई पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 20 ठिकानों पर एसीबी और EOW की रेड

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता के पुत्र रमेश कुमार भारद्वाज ने पामगढ़ थाने में घटना की जानकारी दी। बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे नहर पर मरघट्टी के पास उनकी मां पर यह हमला हुआ।उसे लहूलुहान हालत में पामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि ठंड का मौसम होने के कारण सूर्योदय से पहले और दिन ढलने के बाद घरों से बाहर न निकलें। संबंधित विभाग ने महिला को 3000 रुपये की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button