क्यों छलका खरगे का दर्द, वादा निभाओ वरना…,जानें कर्नाटक CM विवाद की इनसाइड स्टोरी

Karnataka CM controversy: नई दिल्ली/बेंगलुरू। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के अंदर चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक हफ्ते में दूसरी बार अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भारी दबाव डाला है।



Karnataka CM controversy: सूत्रों के मुताबिक खरगे ने साफ कहा है, 2023 में सत्ता साझा करने का जो वादा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मेरी मौजूदगी में हुआ था, उसे पूरा किया जाए, वरना मेरे अपने राज्य में मेरी कोई विश्वसनीयता नहीं बचेगी।






Karnataka CM controversy: खरगे ने पहले 1 दिसंबर तक इस मामले को सुलझाने की डेडलाइन दी थी, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। शनिवार को सिद्धारमैया के घर और अब मंगलवार (2 दिसंबर) को डीके शिवकुमार के घर पर ब्रेकफास्ट मीटिंग हो रही है, लेकिन अभी तक सिर्फ टालमटोल ही दिख रहा है।



Karnataka CM controversy: मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि कांग्रेस हाईकमान अब लगातार दबाव में है कि 5 साल के बराबर कार्यकाल बंटवारे वाला पुराना वादा पूरा किया जाए। सूत्र बता रहे हैं कि डीके शिवकुमार गुट अब और इंतज़हार नहीं करना चाहता और जल्द CM पद की मांग कर रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button