Mobile चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना ईकोटेक-3; राजन निवासी कोडिया दानी, थाना नुनाहार, हरदोई, जो वर्तमान में एमनाबाद, बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा है और अभिषेक निवासी ग्राम मुशेपुर, थाना साहाबाद, हरदोई—वर्तमान पता एमनाबाद, बिसरख के रूप में हुई है।
ये तीनों आरोपी मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों के मोबाइल फोन झपटा मारते थे और चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, बीती रात को हबीबपुर बिजलीघर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी व छिनैती में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल के साथ 10 मोबाइल फोन और 3 अवैध चाकू बरामद हुए। इन चाकुओं का प्रयोग आरोपी घटनाओं के दौरान धमकाने के लिए किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना ईकोटेक-3 पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटा रही है तथा चोरी के मोबाइल फोन के मूल मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Source link



