एक बार फिर सुरक्षा को लेकर हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स, प्रबंधन के खिलाफ भी दिखाई नाराजगी

रायपुर। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव आंबेडकर के जूनियर डॉक्टर्स ने प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आज सुबह से हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिसमे डीन के खिलाफ भी जुडो ने जमकर नाराजगी व्यक्त की है।

दरअसल हाल ही में दंतेवाड़ा के एक प्रहरी ने कैदी के इलाज में आयी देरी से नाराज होकर अस्पताल के लैब टेक्निशियन को थप्पड़ जड़ दिया था साथ ही जूनियर डॉक्टर्स के साथ बहस भी की थी। जिससे नाराज और अपनी सुरक्षा के प्रति चिंता दिखाते हुए टीम ने इंस्टीट्यूशनल एफ़आइआर की मांग। लेकिन व्यक्तिगत एफआरआई दर्ज होने से नाराज डॉक्टर्स धरणे पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें –बुजुर्ग दम्पति के घर हुई चोरी, पार किये डेढ़ लाख के जेवर

हड़ताल में बैठे जूडो संघ के अध्यक्ष इन्द्रेश यादव के अनुसार जब तक हाथ उठाने वाले और उसके साथ ही तीनों पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। आज ओपीडी बंद कर हड़ताल कर रहे हैं कार्रवाई नहीं हुई तो कल से तमाम सेवा बंद कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button