चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड

आरंग/ CG VIDEO  : सोमवार सुबह आरंग- बलौदाबाजार रोड पर चलती हुई ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी से ट्रक का केबिन बुरी तरह जल गया है। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पास के एक भोजनालय के बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार फैल रही थी।

– Advertisement –

Ad image

ALSO READ : Arang News : ग्राम चपरीद में उपसरपंच की अपील : पराली न जलाएं, गौठान में गौवंशों के लिए दान करें पैरा

– Advertisement –

Ad image

जिसके बाद अमेठी स्थित एक केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह श्री रेणुक देव एग्रोटेक गुल्लू से ट्रक क्र CG06 MO 146 से खंडा भरा कर मोदी बॉयोटेक प्राइवेट लिमिटेड ओड़का के लिए निकला था , कि आरंग पहुचने के पहले ही ड्राइवर को सामने इन्जन की तरफ स्पार्क होते नजर आया तो उसने गाड़ी को किनारे में लगाया। देखते ही देखते ट्रक में आग बढ़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर आरंग पुलिस पहुंच गई थी। आग लगने से ट्रक में भरे चावल की कई बोरियां भी जल गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button