व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रूपये

अंबिकापुर। CG BREAKING: जिले में व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास और रोहित दास शामिल हैं।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लूट की साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि व्यवसायी की दुकान में पूर्व में काम कर चुका युवक दीपक दास ही निकला। काम से निकाले जाने के बाद से वह दुकान मालिक से नाराज़ चल रहा था, इसी रंजिश में उसने अपने सहयोगी रोहित दास के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

– Advertisement –

Ad image

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पहले लूट के 18 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की थी। वहीं, शेष 2 लाख रुपये भी अब पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिए हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button