ज्वेलरी कारोबारी से लूट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime :  न्यायधानी के राजकिशोर नगर इलाके में मंगलवार रात हुई सनसनीखेज डकैती की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर की गई इस बड़ी कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटा गया करीब 2 किलो सोना, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए गिरोह का सरगना दिल्ली का रहने वाला विजय लांबा है, जिस पर देश के अलग-अलग राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बिलासपुर में एक बार फिर खाकी का इकबाल बुलंद हुआ है। राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ हुई करीब ढाई किलो सोने की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बदमाशों ने फिल्मी तर्ज पर पहले व्यवसायी की कार को टक्कर मारी, फिर सिर पर हमला कर करोड़ों के जेवर लूट लिए थे। लेकिन तकनीक और त्वरित सूचना तंत्र के जाल ने इन लुटेरों को भागने का मौका नहीं दिया और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जंगलों से इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

साजिश से लेकर वारदात तक का खौफनाक मंजर जैसी यह पूरी वारदात किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी थी। ज्वेलरी शॉप संचालक संतोष तिवारी हर दिन की तरह अपनी दुकान का स्टॉक समेटकर कार से घर लौट रहे थे। घात लगाए बैठे लुटेरों ने अंबा मोड़ के पास अपनी ईको कार से व्यवसायी की कार को जोरदार टक्कर मारी। जैसे ही संतोष तिवारी नीचे उतरे, बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और कार की डिक्की में रखे चार बड़े बैगों को लूट लिया। इन बैगों में 2 किलो निर्मित जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले। हालांकि, घटना स्थल पर लुटेरों द्वारा छोड़ी गई ईको कार और फिंगरप्रिंट्स ने जांच की दिशा तय कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अंतर्राज्यीय नाकाबंदी की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से पता चला कि गिरोह सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ है। तत्काल एक टीम यूपी रवाना की गई और मिर्जापुर पुलिस को अलर्ट भेजा गया। मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में जब घेराबंदी की गई, तो आरोपी जंगल में छिपने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कड़ा संघर्ष करते हुए विजय लांबा, मोनू उर्फ राहुल, विनोद और करीम खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेकी करने वाले स्थानीय आरोपी इरफान को बिलासपुर से दबोचा गया। पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य राज्यों में हुई डकैतियों और छत्तीसगढ़ में दिसंबर माह में हुई पुरानी वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : बिलासपुर में बड़ी लूट: ज्वेलरी व्यापारी को पीटकर कार और जेवरात ले उड़े नकाबपोश, मौके पर मिले कारतूस से सनसनी

Raigarh Accident : परीक्षा का पहला पेपर और जिंदगी का आखिरी दिन: तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button