छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (रविवार) को दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 4 परीक्षा केंद्रों महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें गरियाबंद जिले के कुल 1167 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल गरियाबंद, शासकीय कन्या उ.मा.शाला गरियाबंद, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खल्खो को बनाया गया है।

परीक्षार्थियां को अपने प्रवेश पत्र के साथ स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस पहचान हेतु साथ लाने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना वर्जित है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देश का अध्ययन करें एवं दिये गये निर्देशों का पालन करें। दोनों पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा। फुटवियर के रूप में चप्पलों का उपयोग करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button