मकान किराये पर लेकर चला रहा था देह

धमतरी। CG NEWS: धमतरी शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने टिकरापारा वार्ड में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 7 मार्च को नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय जिला अस्पताल के पीछे टिकरापारा वार्ड स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

.
सूचना की तस्दीक के बाद सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने गवाहों और पांईटर के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गिलहरे (38) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40) निवासी कर्मा चौक धमतरी तथा लोचन देवांगन (32) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, मोबाइल फोन, दवाइयां (जैगोर-100, मैनफोर्स), कंडोम और फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की सामग्री जब्त की है।

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसों का लालच देकर तथा उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button