#Social
Olympic गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने हिमानी के साथ की शादी

Mumbai मुंबई। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। नीरज ने एक निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। हिमानी अमेरिका में पढ़ाई करती हैं।



