बद्री नारायण बगड़िया शास उ मा

नेवरा/तिल्दा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवमयी अवसर पर ग्राम नेवरा स्थित बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की गूँज सुनाई दी, जहाँ नगर पालिका पार्षद और तिल्दा संकुल की शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाई स्कूल कुंदरु की प्राचार्या सुषमा दुबे एवं किरण जैन थीं। गरिमामय समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की महिला पार्षदों एवं तिल्दा संकुल की समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

Ad image

नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि सुषमा दुबे ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में स्वावलंबी है और समाज की प्रगति में उसका योगदान अतुलनीय है। शाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही एक सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखती है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

– Advertisement –

Ad image

उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और बिंदी लगाओ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें श्रीमती सरिता सेन व शारदा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें रानी सौरभ जैन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन टी.पी. वर्मा द्वारा अपनी प्रभावी शैली में किया गया।

इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में के.सी. कश्यप, नरेंद्र रात्रे, बी.एस. नेताम एवं सौरभ जैन , गणेश शर्मा, डॉ लक्ष्मण साहू, अमित अग्रवाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्रोत शिक्षक केंद्र प्रभारी का संगठनात्मक सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने सभी अतिथियों, नगर पालिका के प्रतिनिधियों और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button