AI स्मार्ट टॉयलेट से STEM लैब तक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को मिली हाईटेक सौगात; CM रेखा गुप्ता ने शुरू की ‘सक्षम’ योजना

Delhi : नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा और छात्राओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शालीमार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने ‘सक्षम’ योजना के तहत कई आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया।

इस पहल के तहत स्कूल में AI-इंटीग्रेटेड स्मार्ट टॉयलेट, STEM इनोवेशन लैब, आधुनिक कंप्यूटर लैब और स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम जैसी सुविधाएं शुरू की गईं। इनका उद्देश्य छात्राओं को तकनीक आधारित शिक्षा और बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध कराना है।


Delhi : तकनीक और शिक्षा से बनेगा नए भारत का आधार


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित शिक्षा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति, डिजिटल लर्निंग, कौशल विकास और इनोवेशन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित कर रही है, ताकि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर मिल सकें।


Delhi : AI स्मार्ट टॉयलेट में होंगी आधुनिक सुविधाएं


मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में बने AI-इंटीग्रेटेड स्मार्ट टॉयलेट का उद्घाटन किया। ये स्मार्ट शौचालय छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

इनमें सेंसर आधारित निगरानी प्रणाली, स्वच्छता मॉनिटरिंग, जल संरक्षण और बेहतर रखरखाव जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा में स्वच्छता और स्वास्थ्य की अहम भूमिका है। बेहतर सुविधाओं से स्कूलों में छात्राओं की उपस्थिति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।


Delhi : STEM लैब में सीखेंगी AI, रोबोटिक्स और कोडिंग


स्कूल में शुरू की गई STEM इनोवेशन लैब छात्राओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का काम करेगी। यहां विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पेस साइंस और डिजाइन थिंकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा।

स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब के जरिए छात्राओं को डिजिटल कंटेंट, इंटरैक्टिव लर्निंग और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का लाभ मिलेगा।


Delhi : 3 हजार छात्राओं के लिए स्वास्थ्य अभियान शुरू



कार्यक्रम के दौरान करीब 3 हजार छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई। इसके तहत मेडिकल चेकअप, आंखों की जांच, जरूरतमंद छात्राओं को मुफ्त चश्मे, डिवार्मिंग अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छात्राएं ही बेहतर तरीके से शिक्षा हासिल कर सकती हैं और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ सकती हैं।


Delhi : छात्राओं को अमेरिका में मिलेगा स्पेस साइंस प्रशिक्षण


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने STEM लैब में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को अमेरिका के अलबामा स्थित यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस एंड रॉकेट सेंटर (USARC) में आयोजित स्पेस साइंस प्रोग्राम के लिए चयनित होने पर बधाई दी।

उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को अमेरिका यात्रा के टिकट प्रदान किए और कहा कि दिल्ली की बेटियां अब विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।


Delhi : बिजली व्यवस्था और स्वच्छता के लिए भी बड़े कदम

मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण से जुड़े कई कार्यों का शुभारंभ भी किया। इसके तहत खुले बिजली तारों को हटाकर इंसुलेटेड एरियल बंच (AB) केबल और भूमिगत बिजली लाइनों में बदला जाएगा।

इसके अलावा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में नगर निगम के 137 इलेक्ट्रिक वेस्ट कलेक्शन टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।


Delhi : सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में पहल



मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली के सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button