चार राज्यों की पांच सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, देखें लिस्ट

By-Elections: नई दिल्ली: भाजपा ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कर्नाटक की बागलकोट सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को मैदान में उतारा गया है।


By-Elections: इससे पहले चुनाव आयोग ने 15 मार्च को छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गोवा की पोंडा, गुजरात की उमरेठ, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती, नगालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर मौजूदा विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं।


By-Elections: गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी की गई है और मतदान 9 अप्रैल को होगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में अधिसूचना 30 मार्च को जारी होगी और मतदान 23 अप्रैल को कराया जाएगा। सभी सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी।


By-Elections: महाराष्ट्र की बारामती सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई, जबकि राहुरी सीट विधायक शिवाजीराव कार्डिले के निधन से रिक्त हुई। भाजपा ने अभी महाराष्ट्र और गुजरात की शेष सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button