Pune Shocker: पुणे में इंसानियत शर्मसार, 15 वर्षीय मेंटली चैलेंज लड़की से 3 महीने तक दरिंदगी, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Pune Shocker: पुणे में इंसानियत शर्मसार, 15 वर्षीय मेंटली चैलेंज लड़की से 3 महीने तक दरिंदगी, मामले में  4 आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

 Pune Shocker: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है. भारती विद्यापीठ थाना क्षेत्र की एक हाई-प्रोफाइल रेजिडेंशियल सोसाइटी में एक 15 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ पिछले तीन महीनों में कई बार यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर पोक्सो (POCSO) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सोसाइटी परिसर में ही दिया वारदात को अंजाम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और आरोपी इस बात से भली-भांति परिचित थे. चारों आरोपी किशोरी के जान-पहचान वाले बताए जा रहे हैं. उन्होंने किशोरी की स्थिति का फायदा उठाकर सोसाइटी के भीतर ही अलग-अलग स्थानों पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने किशोरी को वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील हरकतें करने के लिए मजबूर किया. वहीं, अन्य दो आरोपियों ने उसे सोसाइटी के क्लब हाउस के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यह सिलसिला पिछले तीन महीनों से लगातार चल रहा था.

पिता की सजगता से हुआ मामले का खुलासा

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पिता ने उसे बार-बार वीडियो कॉल पर व्यस्त देखा. संदेह होने पर जब उन्होंने अपनी बेटी से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई. घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कार्रवाई और अदालती कार्यवाही

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने मामले की गंभीरता और आगे की जांच की आवश्यकता को देखते हुए सभी चार आरोपियों को 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button