PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSL 2026

Peshawar Zalmi vs Lahore Qalandars, Pakistan Super League 2026 19th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स (PSZ vs LHQ) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं. क्योंकि पॉइंट्स टेबल में ठीक ठाक ही है. पेशावर जाल्मी इस समय शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. टीम ने अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. यह भी पढ़ें: PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच कई हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं और इस बार भी फैंस को रोमांचक मैच देखने की उम्मीद है. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को अंक तालिका में बड़ा फायदा मिल सकता है. टूर्नामेंट अब अहम मोड़ पर पहुंच रहा है और ऐसे में दोनों टीमें जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. लाहौर कलंदर्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. टीम फिलहाल तालिका में पांचवें स्थान पर है और लय हासिल करने की कोशिश में है. इस मुकाबले में जहां पेशावर जाल्मी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं लाहौर कलंदर्स वापसी कर अंक तालिका में सुधार करना चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पेशावर ज़ाल्मी क्रिकेट टीम बनाम लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Peshawar Zalmi Cricket Team vs Lahore Qalandars Cricket Team Match Scorecard)

पेशावर ज़ाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पेशावर ज़ाल्मी का पड़ला भारी रहा हैं. पेशावर ज़ाल्मी ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, लाहौर कलंदर्स ने महज नौ मुकाबलों में बाजी मारी हैं. इस राइवलरी में पेशावर की टीम को बढ़त प्राप्त हैं. कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं. यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं. लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जा रही ताकि पिच न टूटे और उसमें रन बनाना मुश्किल न हो. इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं.

नोट: पेशावर ज़ाल्मी क्रिकेट टीम बनाम लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button